Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पूर्वी समय मंडल (अंग्रेज़ी: 'Eastern Time Zone ('ET )) संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्रह पूर्वी राज्यों, पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों और मेक्सिको के क़्विनताना रू राज्य, मध्य अमेरिका में पनामा और कैरिबियाई द्वीपों में इस्तेमाल होने वाला समय मंडल है।
पूर्वी समय मंडल | |
---|---|
██ (सूदूर दायें, गुलाबी में) | |
यूटीसी अंतर | |
EST | UTC−5:00 |
EDT | UTC−4:00 |
अवलोकन | |
इसका अवलोकन यहाँ के कुछ क्षेत्रों में इस समय क्षेत्र में मार्च के दूसरे रविवार से नवम्बर के पहले रविवार तक होता है। | |
दि॰ ब॰ स॰ शुरू | Mar 10, 2024 |
दि॰ ब॰ स॰ समाप्त | Nov 3, 2024 |
वो क्षेत्र जो पूर्वी मानक समय (EST) का इस्तेमाल करते हैं यूटीसी से पांच घंटे पीछे होते हैं।
पूर्वी दिवालोक समय (EDT), जब बसंत ऋतु और गर्मियों में दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं तब यूटीसी से चार घंटे पीछे होते हैं।
१९६६ के अमेरिकी एकसमान समय कानून के अनुसार दिवालोक बचत समय की शुरुवात अप्रैल के अंतिम रविवार से होनी थी औराक्तूबर के अंतिम रविवार तक चलनी थी। [1] १९८७ में इस कानून में परिब्वर्तन करके दिबस की शुरुवात अप्रैल के पहले रविवार से कर दी गई।[1]
कनाडा के निम्नलिखित प्रान्त और क्षेत्र पूर्वी समय मंडल का हिस्सा हैं।
कोलम्बिया जिला और सत्रह अन्य राज्य पूर्वी समय मंडल में स्थित हैं।
|
|
छ: राज्य मध्य और पूर्वी समय मंडलों में बंटे हुए हैं।
राजधानी वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जैसे बड़े व राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों के इस समय मंडल में होने की वजह से अमेरिका में किसी भी घटना के वर्णन के लिये इस समय को बहुत इस्तेमाल किया जाता है।
बाहामास, केमन द्वीपसमूह और हैती आधिकारिक तौर पर सर्दियों में पूर्वी मानक समय और गर्मियों में पूर्वी दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं। क्यूबा भी अक्सर ऐसा ही करता है। तुर्क और कैकस द्वीपसमूह भी पहले इसी समय मंडल का इस्तेमाल करते थे लेकिन २०१५ में उन्होंने अटलांटिक समय मंडल अपना लिया।
मध्य अमेरिका में पनामा भी पूर्वी मानक समय यूटीसी-०५:०० का पूरे वर्ष इस्तेमाल करता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.