![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2f/EastJerusalemMap-en.svg/langhi-640px-EastJerusalemMap-en.svg.png&w=640&q=50)
पूर्व यरुशलम
From Wikipedia, the free encyclopedia
पूर्व यरूशलम या पूर्वी यरूशलम (अरबी: القدس الشرقية, इब्रानी: מזרח ירושלים) यरूशलम का एक विभाग है जो कि 1948–1949 अरब-इजराइल युद्ध के समय इजरायल का हिस्सा नहीं था।[1] फिलिस्तीन का हिस्सा 1949 युद्धविराम संधि के अनुसार है, जबकि इजरायल का हिस्सा मुख्यतः वर्तमान यरूशलम नगर निकाय की सीमा के अनुसार है। 1948 अरब-इजरायल युद्ध के दौरान, पश्चिम यरुशलम , इजरायल द्वारा कब्जा कर लिया गया था।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2f/EastJerusalemMap-en.svg/320px-EastJerusalemMap-en.svg.png)
1967 के छः दिन के युद्ध में इजरायल ने इस हिस्से पर, विस्तृत सीमा के साथ, नियंत्रण कर लिया।[2] इस हिस्से में यरूशलम का पुराना शहर और कुछ यहूदी, ईसाई तथा इस्लाम धर्मों के पवित्र स्थान जैसे टेम्पल माउन्ट, पश्चिमी दीवार, अल-अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ़ द रॉक तथा पवित्र कब्र वाला चर्च है। 1980 में इजरायल ने इस पर कब्ज़ा कर लिया।
फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन द्वारा 1988 में फिलिस्तीन की आजादी की घोषणा की गयी और यरुशलम को राजधानी घोषित किया। इसका अध्यक्ष यासिर अराफ़ात था। हालांकि इजरायल ने कभी फिलीस्तीनी सरकार को पूर्व यरूशलम में दफ्तर नहीं स्थापित करने दिया।