पूर्वजगत बंदर
विचित्र प्रकार के बंदर प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
पूर्वजगत बंदर (Old World monkey) एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों पर मिलने वाले बंदरों का जीववैज्ञानिक कुल है। इसमें वर्षावनों, सवाना घासभूमि और अन्य स्थानों पर रहने वाले कई बंदर आते हैं। यूरोप में भी इस कुल के बंदरों के जीवाश्म (फ़ॉसिल) मिले हैं और जिब्राल्टर पर भी कुछ बंदरों की टोलियाँ अस्तित्व में हैं हालांकि यह शायद अन्य जगहों से लाई गई हो। जीववैज्ञानिक नाम से पूर्वजगत बंदरों के कुल को सेर्कोपिथेसिडाए (Cercopithecidae) बुलाया जाता है। ध्यान दे कि केवल पूर्वजगत के बंदर ही इस कुल में आते है। नवजगत (मसलन दक्षिण अमेरिका) के बंदरों का कुल अलग है।
सामान्य तथ्य वैज्ञानिक वर्गीकरण, प्रकार वंश ...
पूर्वजगत बंदर Old World monkeys[1] सामयिक शृंखला: Oligocene–Recent PreЄ
Є
O
S
D
C
P
T
J
K
Pg
N
| |
---|---|
ओलिव बाबून (Papio anubis) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | नरवानर (Primates) |
उपगण: | हैप्लोरिनी (Haplorrhini) |
अधःगण: | सिमिफ़ोर्मीज़ (Simiiformes) |
लघुगण: | कैटारिनी (Catarrhini) |
अधिकुल: | सेर्कोपिथेकोइडेआ (Cercopithecoidea) ग्रे, १८२१ |
कुल: | सेर्कोपिथेसिडाए (Cercopithecidae) ग्रे, १८२१ |
प्रकार वंश | |
सेर्कोपिथेकस (Cercopithecus) | |
उपकुल | |
Cercopithecinae - १२ वंश |
बंद करें