पुदुच्चेरी (केन्द्र-शासित प्रदेश)
भारत में केंद्र-शासित प्रदेश / From Wikipedia, the free encyclopedia
पुदुच्चेरी, (पहले पॉन्डिचेरी), भारत गणराज्य का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। पहले पुदुच्चेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था जिसमे ४ पृथक जिलों का समावेश था। पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचरी इसके सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर पड़ा था। सितम्बर २००६ में पॉन्डिचरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुच्चेरी कर दिया गया जिसका कि स्थानीय तमिल में अर्थ नया गाँव होता है। भारत का यह क्षेत्र लगभग ३०० वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहां आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
भारत का केन्द्र-शासित प्रदेश | |
राजधानी | पुदुच्चेरी |
सबसे बड़ा शहर | पुदुच्चेरी |
जनसंख्या | 12,47,953 |
- घनत्व | 2,536 /किमी² |
क्षेत्रफल | 492 किमी² |
- ज़िले | 4 mahe,yenam kalaikal and Puducherry |
राजभाषा | तमिल, अंग्रेज़ी, मलयालम, तेलुगू[1] |
गठन | 1 नवम्बर 1954 |
सरकार | पुदुच्चेरी सरकार |
- प्रशासक | |
- उपराज्यपाल | तमिलिसाई सौंदराराजन |
- मुख्यमंत्री | एन रंगास्वामी (AINRC) |
- विधानमण्डल | एकसदनीय पुदुच्चेरी विधान सभा |
- भारतीय संसद | राज्य सभा (1 सीट) लोक सभा (1 सीट) |
- उच्च न्यायालय | मद्रास उच्च न्यायालय |
डाक सूचक संख्या | 605 |
वाहन अक्षर | PY |
आइएसओ 3166-2 | IN-PY |
www |