Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह आईजेके या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप IJK एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍफ़ से उत्पन्न हुई एक शाखा है और आगे चलकर इसकी स्वयं दो शाखाएँ हैं - पितृवंश समूह आईजे और पितृवंश समूह के।[1] सीधा पितृवंश समूह आईजेके का सदस्य आज तक कोई नहीं मिला है और न ही कोई सीधा पितृवंश समूह आईजे का सदस्य मिला है। फिर भी पितृवंश समूह आई, पितृवंश समूह जे और पितृवंश समूह के का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों का मानना है के आईजेके और आईजे दोनों समूह कभी अस्तित्व में ज़रूर थे चाहे उनके सदस्य बहुत ही कम संख्या में ही क्यों न रहे हों।[2] अनुमान है के जिस पुरुष से यह आईजेके पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ४०,०००-४५,००० वर्ष पहले पश्चिम एशिया में रहता था।[2]
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.