Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पश्चिमी झोऊ राजवंश काल (चीनी:西周; पिनयिन अंग्रेज़ीकरण: Western Zhou) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश काल के पहले भाग को कहते हैं।
झोऊ काल का आरम्भ तब हुआ जब झोऊ वंश के राजा वू (周武王, झोऊ वू वांग) ने (लगभग) १०४६ ईसापूर्व में लड़े गए 'मुये के युद्ध' में उस समय विराजमान शांग राजवंश को हराकर उनका तख़्ता पलट दिया। जब शांग सम्राट ने (जिसका नाम इत्तेफ़ाक से राजा झोऊ था, हालांकि उसका झोऊ राजवंश से कोई सम्बन्ध नहीं) देखा की शांग फ़ौजें हार चुकी हैं तो उसने अपने महल को आग लगा ली और स्वयं को भी जलाकर मार डाला। राजा वू फिर चीन के सम्राट बने और उन्होंने झोऊ साम्राज्य की नीव रखी। सम्राट वू को एक न्यायप्रीय और काबिल सम्राट के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने अधीन अपने भाई-बंधुओं और सेनापतियों को बहुत से छोटे-मोटे राज्य-रियासतें दीं। सम्राट वू का देहांत उनकी जीत के कुछ ही साल बाद हो गया।[1]
जो रियासतें सम्राट वू ने बनाई थीं वे कहने को तो झोऊ सम्राट के अधीन थीं, लेकिन धीरे-धीरे वे स्वतन्त्र राज्यों की तरह बन गई। ७७१ ईसापूर्व में उत्तर से आये क़बीलों ने अपने हमलों से झोऊ साम्राज्य को वेई नदी घाटी से (जो आधुनिक चीन के गांसू और शान्शी प्रान्तों में पड़ती है) खदेड़ दिया। इसके बाद झोऊ राज-व्यवस्था के लोग हटकर पूर्व को चले गए और सम्राट के परिवार की सारी शक्ति ख़त्म हो गई। उनके अधीन जो रियासतें थीं अब वे अपने मामले खुद चलाने लगी। इस युग को चीनी इतिहास में पूर्वी झोऊ काल कहा जाता है।
चीन के अन्य युगों के मुक़ाबले में इतिहासकारों को पश्चिमी झोऊ काल के अवशेष और लिखाइयां बहुत कम मिली हैं। इस से उस काल के समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी मिलना मुश्किल रहा है। मिसाल के लिए यह ठीक से पता नहीं है की वेई नदी घाटी की हार के बाद झोऊ सम्राट अचानक इतने कमज़ोर क्यों पड़ गए की उनके परिवार की सारी शक्ति ही ख़त्म हो गई। कुछ विद्वान् अंदाज़ा लगते हैं के हो सकता है सम्राट के ख़ज़ाने में अधिक पैसा वहीँ सी आता हो और उसके जाते ही शाही ख़ज़ाने में सम्राट की शती बनाए रखने की क्षमता न रही हो, लेकिन यह सब बिना सबूत के अनुमान-भर ही हैं।[2][3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.