प्राणी
From Wikipedia, the free encyclopedia
"जानवर" यहाँ पुनर्प्रेषित होता है। अन्य प्रयोगों के लिए, जानवर (बहुविकल्पी) देखें।
प्राणी या जन्तु पराजन्तु जगत के बहुकोशिकीय, जंतुसम पोषण प्रदर्शित करने वाले, और सुकेन्द्रक जीवों का एक मुख्य समूह है। जन्म होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जन्तु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतन्त्र रूप से गति कर सकते हैं।
सामान्य तथ्य प्राणी, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
प्राणी | |
---|---|
प्राणी वैविध्य | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
अधिजगत: | सुकेन्द्रिक |
अश्रेणीत: | ओफिस्टोकोंटा |
जगत: | प्राणी लीनियस, 1758 |
संघ | |
|
बंद करें
अधिकांश जन्तु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे भोजन के लिए दूसरे जन्तु पर निर्भर रहते हैं।
अधिकतम ज्ञात जन्तु संघ ५४२ करोड़ वर्ष पूर्व कैम्ब्रियाई विस्तार के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए।