![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6e/Patna_medical_college_view_from_ashok_raj_path.jpg/640px-Patna_medical_college_view_from_ashok_raj_path.jpg&w=640&q=50)
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल
From Wikipedia, the free encyclopedia
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Patna Medical College and Hospital या PMCH) पटना में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। इसकी स्थापना 1925 में हुई थी और इसका मूल नाम 'प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज' था।[1] यह महाविद्यालय पूर्व में, पटना विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था किन्तु अब Bihar University of Health Sciences से सम्बद्ध है। भारत की स्वतंत्रता के पूर्व इस महाविद्यालय की गणना भारत में चिकित्सा के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में होती थी। आज इस महाविद्यालय की वह स्थिति ति नहीं रही किन्तु आज भी यह विश्व के सबसे अधिक रोगियों की चिकित्सा करने वाले चिकित्सालयों में शामिल है। इस महाविद्यालय में 1700 से अधिक शैय्या (बिस्तर) हैं जो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तुल्य है।
सामान्य तथ्य स्थापित, संबद्ध ...
![]() अशोक राज पथ से पीएमसीएच पटना का नजारा | |
स्थापित | 1925 |
---|---|
संबद्ध | [] |
स्थान | बिहार, India 25.3714°N 85.933°E / 25.3714; 85.933 |
बंद करें