न्यूज़ीलैण्ड डॉलर
From Wikipedia, the free encyclopedia
न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (चिह्न: $; कूट: NZD) (माओरी: Tāra o Aotearoa) न्यूज़ीलैण्ड, कुक द्वीपसमूह, निउए, रॉस अधीनक्षेत्र, टोकेलाउ तथा ब्रिटिश क्षेत्र पिटकेर्न द्वीपसमूह की वैध मुद्रा है।[1] न्यूज़ीलैण्ड में इसे लगभग सदैव इसे डॉलर चिह्न $ चिह्न के साथ प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग करने के लिये "NZ$" से भी प्रदर्शित किया जाता है। मुद्रा व्यापार के सन्दर्भ में कभी कभी अनौपचारिक रूप से इसे "किवी" भी कहा जाता है,[2] क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड की पहचान सामान्यतः वहाँ के स्वदेशी पक्षी किवी के साथ जुड़ी हुई है।
न्यूज़ीलैण्ड डॉलर | |
---|---|
New Zealand dollar ([[error: en not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help) भाषा|error: en not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help)]]) Tāra o Aotearoa ([[error: mi not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help) भाषा|error: mi not found in ISO 639-1, -2, -2B, -3, -5 list (help)]]) | |
चित्र:NZ one dollar reverse.jpg | |
ISO 4217 | |
कोड | NZD |
संख्या | 554 |
घातांक | 2 |
मूल्यवर्ग | |
उप इकाई | |
1/100 | सेण्ट |
बहुवचन | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
प्रतीक | $ |
सेण्ट | c |
उपनाम | किवी |
बैंकनोट | $5, $10, $20, $50, $100 |
सिक्के | 10 सेण्ट, 20 सेण्ट, 50 सेण्ट, $1, $2 |
जनसांख्यिकी | |
प्रयोक्ता | न्यूज़ीलैंड
5 क्षेत्र
कुक द्वीपसमूह (न्यूज़ीलैण्ड), कुक द्वीपसमूह डॉलर के साथ-साथ
निउए (न्यूज़ीलैण्ड) पिटकेर्न द्वीपसमूह (यूनाईटेड किंगडम) रॉस अधीनक्षेत्र (न्यूज़ीलैण्ड) टोकेलाउ (न्यूज़ीलैण्ड) टोंगा (टोंगाई पांगा के साथ-साथ, केवल पर्यटक स्थलों पर) फ़िजी (फिजी डॉलर के साथ-साथ, केवल पर्यटक स्थलों पर) ज़िम्बाब्वे |
जारीकर्ता | |
केन्द्रीय बैंक | रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूज़ीलैण्ड |
जालस्थल | www |
मुद्रक | नोट प्रिंटिंग ऑस्ट्रेलिया (आधार पॉलीमर तथा नोट सामग्री उपलब्ध कराता है) |
जालस्थल | www |
मूल्यांकन | |
मुद्रास्फीति | 0.2% (केवल न्यूज़ीलैण्ड) |
स्रोत | रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूज़ीलैण्ड, नवम्बर 2016 |
स्थिर विनिमय दर | कुक द्वीपसमूह डॉलर, निउए डॉलर तथा पिटकेर्न द्वीपसमूह डॉलर (सभी के सममूल्य) |
१९६७ में प्रचलन में आई यह मुद्रा १०० सेण्ट में विभाजित है। इसमे पाँच मूल्यवर्ग हैं—जिसमे पाँच नोट तथा पाँच सिक्के हैं—जिसमे सबसे छोटा १० सेण्ट का सिक्का है। औपचारिक रूप से इससे छोटे भी मूल्यवर्ग हैं, परन्तु महंगाई व अत्यधिक उत्पादन मूल्य के कारण प्रचलन से बाहर हैं।
न्यूज़ीलैण्ड डॉलर लगातार विश्व की १० सबसे अधिक मुद्रा व्यापार मुद्राओं में बना हुआ है, जिसका २०१३ के अनुसार वैश्विक विनिमय बाज़ार में लगभग २.०% दैनिक भाग है।[3]