Loading AI tools
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नोय्यल नदी (Noyyal River) भारत के तमिल नाडु राज्य के पश्चिमी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह कावेरी नदी की एक उपनदी है। तमिल नाडु के महत्वपूर्ण कोयम्बतूर और तिरुपुर नगर इसके किनारे बसे हुए हैं।[1][2]
नोय्यल नदी Noyyal River நொய்யல் ஆறு | |
---|---|
नोय्यल क्रॉस पर नोय्यल नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | |
• स्थान | पश्चिमी घाट (तमिल नाडु, भारत में) |
नदीमुख | |
• स्थान |
कावेरी नदी |
लम्बाई | 180 कि॰मी॰ (110 मील) |
जलसम्भर आकार | 3,500 कि॰मी2 (1,400 वर्ग मील) |
जलसम्भर लक्षण |
यह केरल की राज्य सीमा के समीप पश्चिमी घाट से उत्पन्न होती है। पूर्व की ओर बहती हुई यह कोयम्बतूर और तिरुपुर नगरों से निकलती है। तिरुपुर के पास इसमें कौशिका नदी (कौसिका नदी) विलय हो जाती है। आगे चलकर यह करूर ज़िले के नोय्यल नामक गाँव में कावेरी नदी से विलय हो जाती है। स्रोत से संगम तक नोय्यल नदी की कुल लम्बाई 180 किमी है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.