![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ae/Sampreeti_Bridge_02.jpg/640px-Sampreeti_Bridge_02.jpg&w=640&q=50)
नैहाटी
From Wikipedia, the free encyclopedia
नैहाटी भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना ज़िले में कोलकता से 48 किमी उत्तर दिशा में स्थित एक नगरपालिका क्षेत्र है। यह भारतीय रेल के बैरकपुर उपमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। नैहाटी नगरपालिका भारत की सबसे पुरानी पालिकाओं में से एक है और इसकी स्थापना १८६९ में हुई थी। भारत के राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के लेखक बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय तथा प्रसिद्ध क्वाण्टम रसायनविद डॉ. देबाशीष मुखर्जी की जन्मस्थली है।[1] यह चावल, पटसन, तिलहन आदि स्थानीय उपजों का व्यावसायिक केंद्र है। कागज तथा रंगों के निर्माण के उद्योग यहाँ विकसित थे पर फिलहाल रंग बनाने वाली कंपनी काफी अर्से से बंद पड़ी है। इसके उत्तर में उपनगर गौरीपुर है जो इस क्षेत्र का सबसे पुराना होल सेल मंडी रहा है विशाल कोलकत्ता के अत्यंत समीप होने के कारण यहाँ भी व्यवसाय और उद्योग में उत्तरोत्तर उन्नति की संभावनाएँ हैं।[2][3]
नैहाटी | |
---|---|
नगर | |
![]() सम्प्रीति सेतु एवं जुबली सेतु | |
निर्देशांक: 22.89°N 88.42°E / 22.89; 88.42 | |
राष्ट्र | ![]() |
राज्य | पश्चिम बंगाल |
जिले | उत्तर २४ परगना |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 11.55 किमी2 (4.46 वर्गमील) |
ऊँचाई | 15 मी (49 फीट) |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 217,900 |
• घनत्व | 19,000 किमी2 (49,000 वर्गमील) |
भाषाएं | |
• आधिकारिक | बंगाली, अंग्रेज़ी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
पिन | 743165 |
दूरभाष कूट | 91 33 |
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | बैरकपुर |
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र | नैहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र |
वेबसाइट | north24parganas |