![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9b/Delhi-Nehru-Place-Skyline.jpeg/640px-Delhi-Nehru-Place-Skyline.jpeg&w=640&q=50)
नेहरू प्लेस, नई दिल्ली
From Wikipedia, the free encyclopedia
दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक स्थान जहाँ पर बहुत से व्यावसायिक, वित्तीय और व्यापारिक भवन है। यद्यपि पिछ्ले कुछ वर्षों में इसका महत्त्व कुछ कम हुआ है, लेकिन फिर भी ये अभी भी एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है और यहाँ पर बहुत सी देसी कंपनीयों के मुख्यालय स्थित हैं और ये अभी भी महानगर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे कनाट प्लेस, गुड़गावँ, भीकाजी कामा प्लेस, राजेन्द्र प्लेस और नौएडा की टक्कर में है। इसे दक्षिणी दिल्ली का प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का केन्द्र माना जाता है। इसका नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के नाम पर रखा गया था। इसके मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र का निर्माण १९८० के दशक के आरंभ में किया गया था और यहाँ पर बहुत से ४ तलीय भवन हैं, जो एक बडे़ से पैदल परिसर में बने है, जो एक भूमिगत पार्किंग के ऊपर बना है। यद्यपि पुराने भवन जर्जर स्थिति में है, लेकिन बहुत से भवन अभी भी अपनी प्रारम्भिक अवस्था से उपयोग में हैं।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (June 2022) स्रोत खोजें: "नेहरू प्लेस, नई दिल्ली" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
नेहरू प्लेस | |
---|---|
![]() Skyline of Nehru Place IT park | |
निर्देशांक: 28°32′50″N 77°15′03″E | |
देश | भारत |
राज्य | दिल्ली |
जिला | दक्षिण पूर्वी दिल्ली |
Languages | |
• Official | हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
Planning agency | एमसीडी |
वेबसाइट | https://www.nehruplacedealers.com |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a7/Nehru-place.jpg/640px-Nehru-place.jpg)