दिल्ली नगर निगम
From Wikipedia, the free encyclopedia
दिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है। यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"[1] नगर निगम १३९७ वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना ७ अप्रैल १९५८ को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम १९९३ में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे।[1]
दिल्ली नगर निगम (U) | |
— city — | |
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | भारत |
केन्द्र शासित प्रदेश | दिल्ली |
ज़िला | ९ जिले |
आयुक्त | श्री.के.एस.मेहरा |
जनसंख्या | ९८१७४३९ (2001 के अनुसार [update]) |
आधिकारिक जालस्थल: www.mcdonline.gov.in | |
दिल्ली नगर निगम का चिह्न |
पूरा एम.सी.डी क्षेत्र १२ मंडलों में बंटा हुआ है।[2]: