नाशी भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
नाशी भाषा (अंग्रेज़ी: Naxi या Nakhi), जिसे लोमी, मोसो और मोसू भी कहा जाता है, दक्षिणी चीन में बसने वाले नाशी लोगों द्वारा बोली जाने वाली तिब्बती-बर्मी भाषा या भाषाओँ का समूह है। सन् २०१० में नाशी बोलने वालों की आबादी लगभग ३ लाख अनुमानित की गई थी।[1] तिब्बती-बर्मी परिवार में यह लोलो-बर्मी उपशाखा की सदस्य हैं और इन्हें यी लोगों की नोसू भाषा और बर्मी भाषा के क़रीब माना जाता है।