![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3c/Navajo-portraits.jpg/640px-Navajo-portraits.jpg&w=640&q=50)
नावाहो लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
नावाहो (Navajo), जो स्वयं को दीने (Diné) या नाबीहो (Naabeehó) भी बुलाते हैं, दक्षिणपश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले एक मूल अमेरिकी आदिवासी लोग हैं। इस क़बीले के ३,००,०४८ पंजीकृत सदस्य हैं (सन् २०११ का आंकड़ा) और यह संयुक्त राज्य की संघीय सरकार द्वारा मान्यता-प्राप्त जनजातियों में सबसे बड़ी है।[1] यह संयुक्त राज्य के चार कोने नामक क्षेत्र में भारी तादाद में रहते हैं और वहाँ इनकी अपनी अलग क़बीलाई सरकार भी चलती है। यहाँ बहुत से लोग नावाहो भाषा बोलते हैं, हालाँकि अंग्रेज़ी भी बहुत बोली जाती है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3c/Navajo-portraits.jpg/320px-Navajo-portraits.jpg)