नाभिकीय शक्ति
नियंत्रित नाभिकीय प्रक्रिया से उत्पन्न ऊर्जा / From Wikipedia, the free encyclopedia
नाभिकीय शक्ति (Nuclear Power) वह शक्ति है जिसे नियंत्रित (यानी, गैर-विस्फोटक) नाभिकीय अभिक्रिया से उत्पन्न किया जाता है। वर्तमान में विद्युत उत्पादन के लिए वाणिज्यिक संयंत्र नाभिकीय विखण्डन का उपयोग करते हैं। नाभिकीय रिएक्टर से प्राप्त उष्मा पानी को गर्म करके भाप बनाने के काम आती है, जिसे फिर बिजली उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4c/USS_Enterprise_%28CVAN-65%29%2C_USS_Long_Beach_%28CGN-9%29_and_USS_Bainbridge_%28DLGN-25%29_underway_in_the_Mediterranean_Sea_during_Operation_Sea_Orbit%2C_in_1964.jpg/640px-USS_Enterprise_%28CVAN-65%29%2C_USS_Long_Beach_%28CGN-9%29_and_USS_Bainbridge_%28DLGN-25%29_underway_in_the_Mediterranean_Sea_during_Operation_Sea_Orbit%2C_in_1964.jpg)
2009 में, दुनिया की बिजली का 15% परमाणु ऊर्जा से प्राप्त हुआ। इसके अलावा, परमाणु प्रणोदन का उपयोग करने वाले 150 से अधिक नौसेना पोतों का निर्माण किया गया है।