नाइजीरिया के राज्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
पश्चिम अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश एक संघीय राष्ट्र है, जिसे राज्यों में विभाजित किया गया है। वर्तमानकाल में नाइजीरिया में ३६ राज्य और एक संघीय राजधानी क्षेत्र (Federal Capital Territory, FCT) हैं। हर राज्य को स्वयं आगे स्थानीय सरकारी क्षेत्रों (local government areas) में विभाजित किया गया है जो लगभग ज़िलों का दर्जा रखते हैं। कुल मिलाकर नाइजीरिया में दिसम्बर २०१६ में ७७४ स्थानीय सरकारी क्षेत्र थे।[1][2][3]