धरम वीर
1977 की मनमोहन देसाई की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
धरम वीर 1977 में बनी लोककथा आधारित एक फ़िल्म है। यह मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित है। इसमें धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, ज़ीनत अमान, नीतू सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीत दिया गया है। साथ ही इसमें धर्मेन्द्र के छोटे बेटे बॉबी देओल कुछ समय के लिए अपने पिता के चरित्र के बचपन के रूप को निभाते हुए दिखाई देते हैं।[1]
सामान्य तथ्य धरम वीर, निर्देशक ...
धरम वीर | |
---|---|
धरम वीर का पोस्टर | |
निर्देशक | मनमोहन देसाई |
लेखक | कादर ख़ान (संवाद) |
पटकथा |
प्रयाग राज के. बी. पाठक |
कहानी |
जीवनप्रभा देसाई पुष्पा शर्मा |
निर्माता | सुभाष देसाई |
अभिनेता |
धर्मेन्द्र, ज़ीनत अमान, जितेन्द्र, नीतू सिंह, प्राण |
छायाकार | ऍन.वी. श्रीनिवास |
संपादक | कमलाकर करखनिस |
संगीतकार | लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल |
निर्माण कंपनियां |
महबूब स्टूडियो आर. के. स्टूडियोज़ |
वितरक | ऍस. ऍस. मूवीटोन |
प्रदर्शन तिथि |
1977 |
लम्बाई |
163 मि. |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें
यह "बिछड़ना और पुनर्मिलन" प्रसंग पर आधारित 1977 की मनमोहन देसाई की साल की चार बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी (अन्य थीं धर्मेन्द्र ही अभिनीत चाचा भतीजा, परवरिश और अमर अकबर एन्थोनी)।