धमतरी
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
धमतरी (Dhamtari) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। धमतरी राज्य की राजधानी, रायपुर, से लगभग 65 किमी दक्षिण में स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 इस नगर से गुज़रता है। धमतरी एक मैदानी क्षेत्र में महानदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2]
धमतरी | |
---|---|
निर्देशांक: 20.71°N 81.55°E | |
ज़िला | धमतरी ज़िला |
प्रान्त | छत्तीसगढ़ |
देश | भारत |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,01,677 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, छत्तीसगढ़ी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
धमतरी में रेलवे स्टेशन है। इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में नहरों द्वारा सिंचाई होती है। यहाँ मुख्य रूप से धान (चावल) की कृषि होती है। यहाँ पर 190 से भी अधिक चावल की मील मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त समीपवर्ती जंगलों से इमारती लकड़ी, लाख तथा हरीतकी या हर्रा का व्यापार होता है। यहाँ धान कूटने, आटा पीसने और लाख बनाने के अनेक कारखानें हैं। यह शिक्षा का केंद्र भी है। यहाँ एक औद्योगिक स्कूल है। दक्षिण-पश्चिम में सीसे की खानें हैं।
1955 में इसकी जन संख्या 17,278 थी। तब यह रायपुर ज़िले के अन्तर्गत मध्य प्रदेश राज्य में आता था। वर्ष 2000 में यह छत्तीसगढ़ में धमतरी तहसील का मुख्यालय बना।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.