Loading AI tools
कतर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
दोहा (अरबी: الدوحة) अरब देशों में से एक, फ़ारस की खाड़ी में स्थित प्रायद्वीपीय देश क़तर की राजधानी और यहाँ का सबसे बड़ा नगर है। यह शहर इस देश के पूर्वी तट पर स्थित है और देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र है। दोहा शहर की कुल आबादी 13,51,000 है जबकि इसके उपनगरीय क्षेत्रों को शामिल किया जाय तो कुल जनसंख्या लगभग 15 लाख के आसपास है।[1] यह क़तर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और देश की लगभग आधी आबादी इस शहर या इसके उपनगरीय इलाके में रहती है।
दोहा नगर की स्थापना अल बिदा नामक शहरी इलाके के उपनगर के रूप में सन् 1820 में हुई थी और 1971 में अंग्रेज़ी शासन से आज़ादी के पाश्चात इसे आधिकारिक रूप से राजधानी घोषित किया गया। पुराना शहर अल बिदा अब ख़ुद काफ़ी विस्तृत हो चुके दोहा शहर का एक नगरीय क्षेत्र है। विविधता और वैश्वीकरण के युग में अन्य जगहों के साथ बेहतर जुड़ाव के चलते आज दोहा एक वैश्विक शहर (ग्लोबल सिटी) है तथा मध्य पूर्व (पश्चिमी एशिया) का एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र भी है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.