![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/57/Dongtingriversmap.png/640px-Dongtingriversmap.png&w=640&q=50)
दोंगतिंग झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
दोंगतिंग झील (चीनी: 洞庭湖, दोंगतिंग हू; अंग्रेज़ी: Dongting Lake) चीन के पूर्वोत्तरी हूनान प्रान्त में एक बड़ी लेकिन कम गहराई वाली झील है। यह यांग्त्से नदी की द्रोणी में स्थित है इसलिए इसका अकार मौसमों के साथ बढ़ता-घटता है। आमतौर पर इसका क्षेत्रफल २,८२० किमी२ होता है जो बाढ़ के मौसम में बढ़कर २०,००० किमी२ तक पहुँच जाता है। हूनान और हूबेई प्रान्तों का नाम इसी झील पर पड़ा है: 'हूनान' का मतलब 'झील से उत्तर' है और 'हूबेई' का 'झील से दक्षिण' है। चीनी सभ्यता में इस झील का ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यहीं सबसे पहले 'अज़दहा (ड्रैगन) नौकाओं' की दौड़ लगा करती थी।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/57/Dongtingriversmap.png/640px-Dongtingriversmap.png)