दया नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
दया नदी या 'दइआ नदी' ओड़िशा की एक नदी है। यह बालकाटी के पास सरदेईपुर पर कुआखाई नदी के बंट जाने से निकलती है। गोलाबाई से आगे इसमें मलागुणी नदी मिल जाती है। इसके बाद यह नदी खोर्द्धा और पुरी जिलों से बहती हुई चिल्का झील के उत्तरी-पूर्वी कोने में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई ३७ किमी है। ऐतिहासिक स्थल धउलिगिरि इस नदी के किनारे स्थित है जो भुवनेश्वर से ८ किमी दक्षिण में है।[1][2]
सामान्य तथ्य दया नदी Daya Riverଦୟା ନଦୀ, स्थान ...
दया नदी Daya River ଦୟା ନଦୀ | |
---|---|
दया नदी का तट, जहाँ सम्भवतः कलिंग युद्ध लड़ा गया था। | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | ओड़िशा |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | कुआखाई नदी से बंटकर निकलना |
• स्थान | सरदेईपुर, ओड़िशा |
• निर्देशांक | 20.208°N 85.861°E / 20.208; 85.861 |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें