Loading AI tools
ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
तैल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) (अंग्रेजी–Oil and Natural Gas Corporation) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 158 वें स्थान पर रखा गया है।[3] यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।
कंपनी प्रकार | राज्य के स्वामित्व वाला उद्यम सार्वजनिक (BSE: 500312, साँचा:एनएसई) |
---|---|
आई.एस.आई.एन | INE213A01029 |
उद्योग | तेल और गैस |
स्थापित | 14 अगस्त 1956 |
मुख्यालय | देहरादून, उत्तराखण्ड, भारत |
प्रमुख लोग | अरुण कुमार (अध्यक्ष & प्रबंध संचालक) |
उत्पाद | पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस पेट्रोकेमिकल्स |
आय | US$ 21.447 एक अरब(2010)[1] |
शुद्ध आय | US$ 4.089 एक अरब (2010)[1] |
कुल संपत्ति | US$ 37.264 एक अरब (2010)[1] |
कुल हिस्सेदारी | US$ 22.590 एक अरब (2010)[1] |
कर्मचारियों की संख्या | 25,993 (2022-2023) [2] |
वेबसाइट | www.ONGCIndia.com |
ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.