तुमसा नहीं देखा (1957 फ़िल्म)
1957 की नासिर हुसैन की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
तुमसा नहीं देखा 1957 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। ये फिल्म नासिर हुसैन द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म से हुसैन ने निर्देशक के रूप में शुरुआत की। उन्होंने मुनीम जी और पेइंग गेस्ट जैसी फिल्म लिखी थीं। फिल्म नायिका अमीता को ध्यान में रखकर बनाई थी। फिल्म का प्रचार भी अभिनेत्री के चारों ओर बुना गया था। बदले में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की बड़ी सफलता ने तत्कालीन संघर्षरत शम्मी कपूर को रात भर में सनसनीखेज बना दिया।[1]
सामान्य तथ्य तुमसा नहीं देखा, निर्देशक ...
तुमसा नहीं देखा | |
---|---|
![]() तुमसा नहीं देखा का पोस्टर | |
निर्देशक | नासिर हुसैन |
लेखक | नासिर हुसैन |
निर्माता | शशधर मुखर्जी |
अभिनेता |
शम्मी कपूर, अमीता, प्राण |
संगीतकार | ओ॰ पी॰ नैय्यर |
निर्माण कंपनी |
फिल्मीस्तान |
प्रदर्शन तिथि |
1957 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें
इसका संगीत ओ॰ पी॰ नैय्यर द्वारा और मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा गीत है। फिल्म मूल रूप से देव आनंद को दी गई थी, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया, जिसके कारण शम्मी कपूर को लिया गया था। फिल्म के मूल गीतकार साहिर थे, जिन्होंने शीर्षक गीत लिखा था, लेकिन उन्होंने भी फिल्म छोड़ दी और मजरुह सुल्तानपुरी ने उनका स्थान लिया।