तिराना
From Wikipedia, the free encyclopedia
तिराना (अल्बानियाई: Tiranë,इतालवी: Tirana) अल्बानिया की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। २००८ के अनुमान के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग ९ लाख है। तिराना की स्थापना सुलेज्मन पाशा द्वारा १६१४ में की गई थी और १९२० यह नगर अल्बानिया की राजधानी बना। यह नगर १६१४ में सुलेज्मान पाशा द्वारा स्थापित किया गया था और १९२० में अल्बानिया की राज्धानी बना। तिराना नगरपालिका इशेम नदी के किनारे स्थित है और तिराना जिले में स्थित है। तिराना समुद्र तल से १०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अधिकत ऊँचाई वाला बिन्दू १,८२८ मीटर पर स्थित है। इसके अतिरिक्त दो मुख्य नदियां यहाँ से होकर बहती हैं: लाने और तिराने। नगर में चार कृत्रिम झीले भी हैं: तिराना झील, कोदर-कामेज़ झील, फारका झील और टुफिना झील। यह नगर उसी समानान्तर पर स्थित है जिस पर नेपल्स, मैड्रिड और इस्तांबुल स्थित हैं और इसकी मध्याह्न रेखा वही है जो बुडापेस्ट और क्राकौव की है।
तिराना Tiranë | |||
---|---|---|---|
नगरपालिका | |||
| |||
देश | अल्बानिया | ||
काउन्टी | तिराना | ||
स्थापना | 1614 | ||
उपक्षेत्र | 11 नगरपालिका इकाई | ||
शासन | |||
• मेयर | लुल्जीम बशा (प्रजातान्त्रिक पार्टी)[1] | ||
• सरकार | शहर परिषद | ||
क्षेत्रफल | |||
• नगरपालिका | 41.8 किमी2 (16.1 वर्गमील) | ||
• महानगर | 1652 किमी2 (638 वर्गमील) | ||
ऊँचाई | 110 मी (360 फीट) | ||
जनसंख्या (2011)[2] | |||
• नगरपालिका | 621,286 | ||
• घनत्व | 10553 किमी2 (27,330 वर्गमील) | ||
• महानगर | 421,546 | ||
• महानगर घनत्व | 14746 किमी2 (38,190 वर्गमील) | ||
• महानगर | 802,523 | ||
समय मण्डल | केन्द्रीय युरोपेली समय (यूटीसी+1) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | केन्द्रीय युरोपेली ग्रीष्म समय (यूटीसी+2) | ||
पोस्टल कोड | 1001-1028[3] | ||
दूरभाष कोड | +355 4 | ||
वेबसाइट | www |