![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e1/Hitler_portrait_crop.jpg/640px-Hitler_portrait_crop.jpg&w=640&q=50)
तानाशाही
बलपूर्ण अनियमित शासन / From Wikipedia, the free encyclopedia
वर्तमान समय में तानाशाही या अधिनायकवाद उस शासन-प्रणाली को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति (प्रायः सेनाधिकारी) विद्यमान नियमों की अनदेखी करते हुए डंडे (डण्डे) के बल से शासन करता है।
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e1/Hitler_portrait_crop.jpg/320px-Hitler_portrait_crop.jpg)
एकाधिनायकत्व, अधिनायकवाद उस एक व्यक्ति की सरकार है जिसने शासन उत्तराधिकार के फलस्वरूप नहीं वरन् बलपूर्वक प्राप्त किया हो तथा जिसे पूर्ण संप्रभुत्ता प्राप्त हो-अर्थात् संपूर्ण राजनीतिक शक्ति न केवल उसी के संकल्प से उद्भूत हो वरन् कार्यक्षेत्र और समय की दृष्टि से असीमित तथा किसी अन्य सत्ता के प्रति उत्तरदायी नहीं-और वह उसका प्रयोग बहुधा अनियंत्रित (अनियन्त्रित) ढंग (ढङ्ग) से विधान के बदले आज्ञप्तियों द्वारा करता हो।