ताई लोग
विकिमीडिया श्रेणी / From Wikipedia, the free encyclopedia
ताई लोग (Tai) उन भिन्न समुदायों का सामूहिक नाम है जो आदि-ताई भाषा बोलने वाले प्राचीन लोगों के आधुनिक वंशज हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अब ताई भाषाएँ नहीं बोलते। पूर्वोत्तर भारत के अहोम लोग जो अब हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की असमिया भाषा बोलते हैं, चीन के युन्नान और अन्य दक्षिणी भागों के कुछ समुदाय, थाई लोग (जो थाईलैण्ड में बहुसंख्यक हैं), वियतनामी लोग, लाओस के लाओ समुदाय के लोग, बर्मा के शान लोग सभी इस विविध ताई महासमुदाय के सदस्य हैं।[1]
सामान्य तथ्य विशेष निवासक्षेत्र, भाषाएँ ...
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
चीन (मुख्यतः दाई लोग), बर्मा (शान लोग), लाओस, थाईलैण्ड, वियतनाम और भारत (अहोम लोग) | |
भाषाएँ | |
ताई-कादाई भाषाएँ, निवास देशों की अन्य भाषाएँ | |
धर्म | |
थेरवाद बौद्ध धर्म, सर्वात्मवाद, हिन्दू धर्म |
बंद करें