Loading AI tools
पुराना नियम विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हिब्रू बाइबल या तनख़ यहूदियों का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ है।[1][2] इसकी रचना 600 से 100 ईसा पूर्व के समय में विभिन्न लेखकों द्वारा विभिन्न देशों में की गई है।[3] असल में हिब्रू बाइबल तीन अलग अलग शास्त्रों का संकलन है। जो कि प्राचीन यहूदी परम्परा का आधार हैं। अतः तनख़ के तीन भाग हैं-
तौरात:- इसमें पांच किताबों को शामिल किया गया है। जिनकी रचना मूसा ने की थी। ये पांचों किताबें ही यहूदी परम्परा की नींव हैं।
नवीम:- इसमें पैगम्बर या नबियों की किताबें शामिल हैं, जिनकी संख्या आठ है।
केतविम:- इसमें ईश्वर की आराधना व भविष्यवाणियों की ग्यारह रचनाएं शामिल हैं। इस भाग में हजरत दाऊद का ज़बूर (तेहेल्लिम) का बहुत बड़ा भाग मिलता है।
ईसाई धर्मग्रन्थ बाइबिल का प्रथम भाग ओल्ड टेस्टामेंटतनख़ का ही संस्करण है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.