डॉन (1978 फ़िल्म एल्बम)
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
डॉन १९७८ की इसी नाम की एक फिल्म की संगीत एल्बम है। कल्याणजी आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध इस एल्बम के गीत अंजान और इंदीवर ने लिखे हैं। यह एल्बम १९७७ में ईएमआई द्वारा एचएमवी (हिज मास्टर्स वॉइस) के विनाइल रिकॉर्ड पर जारी की गई थी। एल्बम में कुल ५ गीत हैं, जिन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने गाया है।
डॉन | |
---|---|
फ़िल्म एल्बम कल्याणजी आनंदजी द्वारा | |
जारी | १९७७ |
संगीत शैली | फ़िल्म संगीत |
लंबाई | २३:१५ |
लेबल | ईएमआई/सारेगामा |
निर्माता | नरीमन ईरानी |
डॉन से पहले कल्याणजी आनंदजी ने अमिताभ के साथ ज़ंजीर में काम किया था। आनंदजी ने फिल्म के पार्श्व संगीत निर्देशक अनिल मोहिले के साथ मिलकर विजय के लिए तो भारतीय पारम्परिक संगीत तथा ग्रामीण संस्कृति पर आधारित ध्वनियां निर्मित की; और इसके विपरीत डॉन के लिए वेस्टर्न संगीत, बीट्स, और ब्रास इंस्ट्रूमेंट्स का प्रयोग किया।[1] गीत "खइके पान बनारस वाला" पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था। निर्देशक चंद्र बरोट ने रिलीज़ से पहले जब यह फिल्म मनोज कुमार को दिखाई, तो उन्होंने फिल्म में गीत डालने की सलाह दी, जिसके बाद इसे डाला गया।[2] यह गीत कल्याणजी आनंदजी ने देव आनंद की फिल्म बनारसी बाबू के लिए बनाया था।[3]
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
---|---|---|---|---|
1. | "जिस का मुझे था इंतज़ार" | अंजान | लता मंगेशकर, किशोर कुमार | ३:५५ |
2. | "खइके पान बनारस वाला" | अंजान | किशोर कुमार | ५:५५ |
3. | "ये मेरा दिल यार का दीवाना" | इन्दीवर | आशा भोंसले | ४:२० |
4. | "अरे दीवानो मुझे पहचानो" | अंजान | किशोर कुमार | ४:४५ |
5. | "ये है बम्बई नगरिया" | अंजान | किशोर कुमार | ४:२० |
कुल अवधि: | २३:१५ |
कुल बिक्री के आधार पर डॉन ७० के दशक की तेरहवीं सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी[4] १९७९ के फिल्मफेयर पुरस्कारों में कल्याणजी आनंदजी, किशोर कुमार, और आशा भोसले को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक, और सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। किशोर और आशा ने फिर अपनी अपनी श्रेणियों में पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९७८ में बनी ‘डॉन’ की सफलता का सबसे बड़ा कारण उसका गीत- ‘खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला’ रहा।[5]
२००६ में जब फरहान अख्तर ने डॉन फिल्म का सीक्वल बनाया, तो संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने उस फिल्म में इस एल्बम के २ गीत, "ये मेरा दिल" और "खइके पान बनारस वाला" पुनः प्रयोग किये थे, और इन्हें क्रमशः सुनिधि चौहान तथा उदित नारायण ने गाया था। गीत "खइके पान बनारस वाला" में उदित के साथ अभिनेता शाहरुख खान ने भी रैप किया था।[6][7]
गीत "ये मेरा दिल" का एक अंश २००५ में द ब्लैक आइड पीस द्वारा अपने हिट गीत "डोंट फंक विद माई हार्ट" में प्रयोग किया गया था।[8][9] इस गीत के लिए द ब्लैक आईड पीस को सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार मिला; जबकि कल्याणजी आनंदजी को "डॉट फंक विद माई हार्ट" में प्रयुक्त धुन की उत्पत्ति के लिए बीएमआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[10] अमेरिकन डैड के तीसरे सीजन में इस फिल्म के थीम गीत का प्रयोग किया गया था।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.