Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
डुमराँव (Dumraon) भारत के बिहार राज्य के बक्सर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
डुमराँव Dumraon | |
---|---|
बिहारी जी का मंदिर | |
निर्देशांक: 25.55°N 84.15°E | |
ज़िला | बक्सर ज़िला |
प्रान्त | बिहार |
देश | भारत |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 53,618 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
पिनकोड | 802119 |
दूरभाष कोड | 06323 |
डुमराँव पहले भोजपुर रियासत का एक प्रसिद्ध गाँव हुआ करता था। अब यह गाँव न रहकर बक्सर ज़िले का एक प्रसिद्ध शहर और तहसील बन चुका है जिसकी अपनी नगरपालिका है। हिन्दुस्तान के मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म इसी शहर के ठठेरी बाजार में 21 मार्च 1916 को हुआ था।
आरा-बक्सर राजमार्ग (NH- 84) से मात्र डेढ किलोमीटर दूर स्थित इस शहर की ज़मीन खेती के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। यहाँ के दस्तकारों के हाथ की बनी चटाइयाँ और दरी काफी मशहूर हैं। यहां के बने सिंधोरे (vermilion pot) जो खरवार जाति (अनुसूचित जनजाति)के लोगों द्वारा बनाया जाता है,की देश के अलावे विदेशों तक मांग होती है। राजगढ़ स्थित 'बांके बिहारी मन्दिर', 'काली जी का मन्दिर' व 'डुमरेजनी माई का मन्दिर' यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। बरतानिया जमाने के बने हुए वास्तुकला के अनेक स्थान भी दर्शनीय हैं जिन्हें देखने विदेशी पर्यटक प्राय: यहाँ आते रहते हैं। इसके साथ ही एन एच 84 पर पुराना भोजपुर में राजा भोज के 26 वेन राजा ने पूर्वोत्तर राज्यों की जीत की खुशी में राजा भोज के किले को स्थापित किया था, यहां 1000 से 1026 तक उन्होंने राज किया था, आज वो किला के नाम पर खंडहर के अवशेष आज भी उसकी दास्तान को बयां करते हैं।
डुमराँव भारत के मानचित्र पर भूमध्य रेखा से 25.55 डिग्री उत्तर व 84.15 डिग्री पूर्व (25.55°N 84.15°E)[3] में स्थित है। समुद्र तल से इसकी उँचाई 61 मीटर (लगभग 200 फीट) है।
भारतवर्ष की 2001 की जनगणना[4] के अनुसार डुमराँव की कुल जनसंख्या 45,796 थी। इनमें 53% पुरुष व 47% स्त्रियाँ थीं। इस शहर की औसत साक्षरता दर उस समय 54% थी जो राष्ट्रीय साक्षरता दर (59.5%) से कम आँकी गयी थी। इसमें भी पुरुष 64% और महिलायें 43% ही शिक्षित हो पायी थीं। कुल जनसंख्या में 17% भाग उन बच्चों का था जिनकी आयु 6 वर्ष से भी कम थी।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.