![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ee/Durban_21.08.2009_12-56-40.jpg/640px-Durban_21.08.2009_12-56-40.jpg&w=640&q=50)
डरबन
From Wikipedia, the free encyclopedia
डरबन (कभी-कभी डर्बन,अंग्रेजी:Durban; ज़ुलु: eThekwini इथेक्विनी, यानि 'खाड़ी/अनूप'), दक्षिण अफ्रीकी राज्य क्वाज़ुलु-नटाल का सबसे बड़ा शहर है। यह जोहान्सबर्ग और केप टाउन के बाद दक्षिण अफ्रीका में तीसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यह इथेक्विनी महानगरीय नगरपालिका का हिस्सा है। डरबन दक्षिण अफ्रीका का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। गर्म उपोष्णकटिबंधीय जलवायु और व्यापक समुद्र तटों की वजह से यह दक्षिण अफ्रीका का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। डरबन नगरपालिका क्षेत्र जिसमें इसके उपनगर भी शामिल हैं, की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख है, जो इसे अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी तट पर बसा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। इसका महानगरीय भूमि क्षेत्र लगभग 2292 वर्ग किलोमीटर (885 वर्ग मील) है और जनसंख्या घनत्व 1513 प्रति वर्ग किलोमीटर (3920/वर्ग मील) है।
सामान्य तथ्य डरबन, देश ...
डरबन | |
---|---|
![]() डरबन का सागरीय क्षितिज | |
देश | दक्षिण अफ़्रीका |
प्रांत | क्वाज़ुलु-नटाल |
जिला | [[ जिला नगरपालिका|]] |
नगरपालिका | eThekwini |
स्थापना | 1880[1] |
क्षेत्रफल[2] | |
• कुल | 226.51 किमी2 (87.46 वर्गमील) |
जनसंख्या (2007)[2] | |
• कुल | 5,36,644 |
• घनत्व | 2,400 किमी2 (6,100 वर्गमील) |
वासीनाम | डरबनाइट |
जातीयता (2001)[2] | |
• अश्वेत दक्षिण अफ़्रीकी | 36.9% |
• कलर्ड | 10.3% |
• भारतीय/एशियाई | 27.3% |
• श्वेत | 25.5% |
प्रथम भाषाएं (2001)[2] | |
• अंग्रेजी | 59.5% |
• ज़ुलु | 29.0% |
• खोसा | 4.7% |
• अफ्रीकांस | 3.8% |
• अन्य | 3% |
समय मण्डल | SAST (यूटीसी+2) |
डाक कूट | 4001 |
दूरभाष कोड | 031 |
वेबसाइट | www.durban.gov.za |
बंद करें