शिंजियांग
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
शिंजियांग (उइग़ुर: شىنجاڭ, अंग्रेज़ी: Xinjiang, चीनी: 新疆) जनवादी गणराज्य चीन का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है। ये एक रेगिस्तानी और शुष्क इलाक़ा है इसलिए इस की आबादी बहुत कम है। शिंजियांग की सरहदें दक्षिण में तिब्बत और भारत, दक्षिण-पूर्व में चिंग हई और गांसू, पूर्व में मंगोलिया, उत्तर में रूस और पश्चिम में क़ाज़क़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से मिलती हैं। [8] शिंजियांग की राजधानी उरुमची नाम का शहर है, जबकि इसका सबसे बड़ा नगर काश्गर है।
शिंजियांग Uygur Autonomous Region | |
---|---|
Autonomous region | |
Name transcription(s) | |
• Chinese | 新疆维吾尔自治区 (लुआ त्रुटि मॉड्यूल:Lang में पंक्ति 1665 पर: attempt to index field 'engvar_sel_t' (a nil value)।) |
• Abbreviation | XJ / 新 (Pinyin: लुआ त्रुटि मॉड्यूल:Lang में पंक्ति 1665 पर: attempt to index field 'engvar_sel_t' (a nil value)।) |
• Uyghur | साँचा:Ug-textonly |
• Uyghur transl. | Shinjang Uyghur Aptonom Rayoni |
Map showing the location of the Xinjiang Uygur Autonomous Region | |
निर्देशांक: 41°N 85°E | |
Country | चीन |
नाम स्रोत | |
Capital (and largest city) | Ürümqi |
Divisions | 14 prefectures, 99 counties, 1005 townships |
शासन | |
• प्रणाली | Autonomous region |
• सभा | Xinjiang Uygur Autonomous Regional People's Congress |
• CPC Secretary | Chen Quanguo |
• Congress chairman | Shewket Imin |
• Gov't Chairman | Shohrat Zakir |
• CPPCC chairman | Nurlan Abelmanjen |
क्षेत्रफल[1] | |
• कुल | 1664897 किमी2 (6,42,820 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 1st |
अधिकतम उच्चता (Mount K2) | 8,611 मी (28,251 फीट) |
निम्नतम उच्चता (Lake Ayding[2]) | −154 मी (−505 फीट) |
जनसंख्या (2020 Census)[3] | |
• कुल | 25,852,345 |
• दर्जा | 21st |
• घनत्व | 16 किमी2 (40 वर्गमील) |
• घनत्व दर्जा | 29th |
Demographics[4] | |
• Ethnic composition (2010 Census) |
|
• Languages and dialects |
|
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | CN-XJ |
GDP (2020) | CNY 1.38 trillion $200 billion (25th)[6] |
- per capita | CNY 53,371 USD 7,735 (21st) |
• growth | 3.4% |
मानव विकास सूचकांक (2010) | 0.667[7] (high) (22nd) |
वेबसाइट | Xinjiang Uygur Autonomous Region |
मांछु भाषा में 'शिंजियांग' का मतलब 'नया सूबा' है। यहाँ तुर्की नसल की जाति के लोग रहते हैं जो उइग़ुर कहलाते हैं जो तक़रीबन सभी मुसलमान हैं। ये इलाक़ा चीनी तुर्किस्तान या मशरक़ी तुर्किस्तान भी कहलाता है।[9]
शिंजियांग संघर्ष[10] शिंजियांग प्राँत में चीन से अलग होने के लिए संघर्ष चल रहा[11] है।[12] उइग़ुर लोगों का एक अलगाववादी समूह मानता है कि यह क्षेत्र, जिसे वे पूर्वी तुर्किस्तान कहते हैं, चीन का वैध अंश नहीं है बल्कि १९४९ में चीन द्वारा आक्रमण करके कब्जाया गया था और अभी तक चीन उस पर अनधिकृत रूप से काबिज है। अलगाववादी आँदोलन कुछ तुर्की मुस्लिम संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है, जिनमें पूर्वी तुर्किस्तान स्वाधीनता आँदोलन नाम का दल प्रमुख है।
24 अप्रैल 2013 को काश्गर के निकट हिंसक झड़पों में २१ लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें १५ पुलिसकर्मी थे।[13][14][15] एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये झड़पें तब हुईं जब तीन सरकारी अधिकारियों को काश्गर के बाहर सेलिबुया इलाके में कुछ संदिग्ध चाकूधारी लोगों के छुपे होने की खबर दी।[16]
दो महीने बाद 26 जून 2013 को हुए दंगे में 27 लोग मारे गए; जिनमें 17 दंगाईयों द्वारा मारे गए थे और बाकी दस कथित तौर पर हमलावर थे जिन्हें पुलिस ने Lukqun शहर में मार गिराया।[17]
1 मार्च 2014 को चाकूधारी हमलावरों के एक समूह ने कुनमिंग रेलवे स्टेशन पर लोगों पर हमला किया जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए और 130 अन्य घायल हुए.[18] चीन ने इन हमलों के लिए शिंजियांग के उग्रवादी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया।[19]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.