Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जोहिला नदी (Johila River) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह सोन नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की उपनदी है। जोहिला का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक से 10 किमी दूर मैकल पहाड़ियों में ज्वालेश्वर नामक स्थान में होता है। इसका सोन नदी में विलय उमरिया ज़िले की मानपुर तहसील में होता है।[1][2]
जोहिला नदी Johila River / Johilla River | |
---|---|
उमरिया ज़िले में चेचपुर के समीप जोहिला नदी | |
मध्य प्रदेश में जोहिला का सोन नदी में संगमस्थल | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | मैकल पहाड़ियाँ, अमरकंटक |
• स्थान | अनूपपुर ज़िला, मध्य प्रदेश |
नदीमुख | सोन नदी |
• स्थान |
मानपुर तहसील, उमरिया ज़िला, मध्य प्रदेश |
• निर्देशांक |
23.645°N 81.236°E |
जलसम्भर लक्षण | |
जलक्रम | जोहिला → सोन → गंगा |
यह नदी ज्वालेश्वर की पहाडियों से निकलकर राजेन्द्रग्राम के होते हुए उमरिया जिले के केल्हारी गाव में सोन नदी में मिल जाती है। जोहिला पुष्पराजगढ़ के ओर से छोर तक अमरकंटक के जालेश्वर भुंडाकोना से लेकर उमरिया जिले की ओर बहती है। अमरकंटक में उत्तर पूर्व में स्थित भुंडाकोना पहाड़ से जोहिला उत्तर की ओर नीचे उतरती है, जहां पोडकी गांव के पास उसे रोक कर जोहिला जलाशय बनाया गया है जिससे पोंडी गांव में स्थित शासकीय कृषि फार्म में सिंचाई की जाती है। कृषि फार्म पोंड़ी के आगे जोहिला ताली व डोनिया गांव से बहते हुए राजेन्द्रग्राम पहुंचती है ।उमरिया जिले में यह पाली,नोरोजाबाद नगर की सीमा बनाते बहते हुए सलैया,छीदहा,रायपुर,चेचरिया ग्राम होते हुए कुल लम्बाई १७० किलो मीटर बहने के बाद दशरथ घाट में सोन नदी में मिल जाती है | जोहिला नदी में उमरिया जिले की मंगठार में विशाल जोहिला बांध बनाकर संजय गांधी सुपर थर्मल पावर बिरसिंहपुर की स्थापना की गई है |संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट की 1,340.00 मेगावाट की स्थापित क्षमता है।[1] इस बिजली घर की पहली इकाई को मार्च 1993 में चालू किया गया था। संयंत्र के लिए पानी पास के जोहिला बांध जो जोहिला नदी पर निर्मित तथा 1810 हेक्टेयर में फैला हुआ है से लिया जाता है। संयंत्र के लिए कोयले की साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खानों से रेल द्वारा आपूर्ति की जाती है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.