जामिया मिलिया इस्लामिया
दिल्ली में सार्वजनिक केंद्रीय विश्वविद्यालय / From Wikipedia, the free encyclopedia
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (हिन्दी : राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय ), दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का स्तर हासिल है। यह नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र कें ओखला में यमुना के किनारे स्थित हैं| यह 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किया गया था। यह 1988 में भारतीय संसद् के एक अधिनियम द्वारा केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। दिल्ली के सर सरवर जंग ने विश्वविद्यालय का डिजाइन किया। इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया है जो दिल्ली मेट्रो की मजेण्टा लाइन पर स्थित है ।
सामान्य तथ्य ध्येय, प्रकार ...
ध्येय | अरबी: عَلَّمَ الاِنْسَانَ مَا لَمْ يَعْلَم ʻअल्लम अल-इनसान मा लम् या'लम् उस ने मानव को वो सिखाया, जो वह नहीं जानता था। [1] |
---|---|
प्रकार | सार्वजनिक |
स्थापित | 1920 |
कुलाधिपति | मुफद्दल सैफुद्दीन |
उपकुलपति | नजमा अख्तर |
स्थान | नई दिल्ली, दिल्ली, भारत |
परिसर | नगरी |
उपनाम | जामिया |
संबद्धताएं | UGC, NAAC, AIU |
जालस्थल | jmi |
बंद करें