![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f2/New_Delhi_Jama_Masjid.jpg/640px-New_Delhi_Jama_Masjid.jpg&w=640&q=50)
जामा मस्जिद, दिल्ली
मुग़ल द्वारा बनाई गई दिल्ली में एक मस्जिद है। पहले इसका नाम जाम्भा मस्जिद हुआ करता था बीकानेर राज / From Wikipedia, the free encyclopedia
जामा मस्जिद दिल्ली में स्थित एक मस्जिद है। इसका निर्माण सन् 1656 में हुआ था।
सामान्य तथ्य जामा मस्जिद, धर्म संबंधी जानकारी ...
जामा मस्जिद | |
---|---|
![]() दिल्ली की जामा मस्जिद | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | इस्लाम |
चर्च या संगठनात्मक स्थिति | मस्जिद |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | ![]() |
ज़िला | मध्य दिल्ली |
राज्यक्षेत्र | दिल्ली |
भौगोलिक निर्देशांक | 28°39′3″N 77°13′59″E |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | Mosque |
शैली | इस्लामी, |
निर्माण पूर्ण | 1656 |
आयाम विवरण | |
क्षमता | 25,000 |
लम्बाई | 80 m |
चौड़ाई | 27 m |
गुंबद | 3 |
मीनारें | 2 |
मीनार ऊँचाई | 41 m |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Jama_Masjid%2C_Delhi.jpg/640px-Jama_Masjid%2C_Delhi.jpg)
यह मस्जिद लाल पत्थरों और संगमरमर का बना हुआ है। लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां ने शुरु करवाया था। इसे बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रु.लगे थे। बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है।
पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इसके बारे में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे। इसका प्रार्थना गृह बहुत ही सुंदर है। इसमें ग्यारह मेहराब हैं जिसमें बीच वाला महराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफेद और काले संगमरमर से सजाया गया है जो निजामुद्दीन दरगाह की याद दिलाते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8e/Jama_Masjid%2C_Delhi%2C_watercolour%2C_1852.jpg/640px-Jama_Masjid%2C_Delhi%2C_watercolour%2C_1852.jpg)