Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह जाज़ान (منطقة جازان) कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।[1]
जाज़ान प्रान्त के तीन मुख्य भाग हैं:
इस प्रान्त में दो मृत ज्वालामुखी भी हैं।[1]
जाज़ान के ऊँचे इलाक़ों में मौसम असीर प्रान्त जैसा है जबकि इसके तटवर्ती इलाक़ों में (जो तिहामाह क्षेत्र का हिस्सा हैं) मौसम बहुत गर्म है। इन तटीय क्षेत्रों में जुलाई में तापमान ४० °सेंटीग्रेड और जनवरी में ३१ °सेंटीग्रेड तक जाता है और पानी समीप होने से हवा में बहुत नमी रहती है, जिस से यहाँ का वातावरण काफ़ी अप्रिय माना जाता है।
जाज़ान प्रान्त १४ ज़िलों (मुहाफ़ज़ाह) में बंटा हुआ है:
नाम | अंग्रेज़ी नाम | अरबी नाम | जनगणना १५ सितम्बर २००४ |
जनगणना (प्रारम्भिक) २८ अप्रैल २०१० |
---|---|---|---|---|
अबू अरीश | Abu Arish | أبو عريش | १,२३,९४३ | १,९७,११२ |
अल-दाईर | Alddair | الدائر | ४९,२३९ | ५९,४९४ |
अल-दर्ब | Alddarb | الدرب | ५२,०६२ | ६९,१३४ |
अहद अल-मसारिहाह | Ahad Almasarihah | أحد المسارحة | ७०,०३८ | १,१०,७१० |
अल-आरिदाह / अल-आरिज़ाह | Alaridah | العارضة | ६२,८४१ | ७६,७०५ |
अल-अयदाबी | Alaydabi | العيدابي | ५२,५१५ | ६०,७९९ |
अल-हर्थ़ / अल-हर्स | Alharth | الحرث | ४७,०७३ | १८,५८६ |
अल-रैथ़ / अल-रैस | Alrayth | الريث | १३,४०६ | १८,९६१ |
बैश | Baish | بيش | ५८,२६९ | ७७,४४२ |
दमद / ज़मद | Damad | ضمد | ६२,३६६ | ७१,६०१ |
फ़रसान | Farasan | فرسان | १३,९६२ | १७,९९९ |
जाज़ान | Jazan | جازان | २,५५,३४० | १,५७,५३६ |
सबया | Sabya | صبياء | १,९८,०८६ | २,२८,३७५ |
सामताह | Samtah | صامطة | १,२८,४४७ | २,०१,६५६ |
कुल प्रान्त | ११,८७,५८७ | १३,६५,११० |
उपरलिखित कुछ प्रान्तों के नाम में बिंदु-वाले 'थ़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिंदु-रहित 'थ' से ज़रा अलग है और थ़ैन्क यू (Thank you) वाले 'थ़' के उच्चारण से मिलता जुलता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.