जमुना नदी, बांग्लादेश
बांग्लादेश की नदियाँ / From Wikipedia, the free encyclopedia
जमुना नदी (बांग्ला: যমুনা यमुना) बांग्लादेश की तीन मुख्य नदियों में से एक है। यह भारत से बांग्लादेश को बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी की मुख्य धारा है। जमुना नदी दक्षिण को बहती है और गोआलुंडो घाट में पद्मा नदी में मिल जाती है। आगे पद्मा में मिलने के बाद चांदपुर जिला में यह मेघना नदी में मिल जाती है। इसका पूर्ण जल बंगाल की खाड़ी में मेघना नदी के रूप में मिलता है।[1]
- जमुना नदी को यमुना नदी से संशय ना करें।
नदी की औसत गहरायी है 395 फीट (120 मी॰) एवं अधिकतम गहरायी है 1,088 फीट (332 मी॰).[तथ्य वांछित]