जङ्गबहादुर राणा
From Wikipedia, the free encyclopedia
महाराजा जंगबहादुर कुंवर राणाजी (1816-1877; नेपाली: जङ्गबहादुर राणा) नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक थे। वे जंगबहादुर राणा के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका वास्तविक नाम वीर नरसिंह कुँवर था। इनके शासनकाल में नेपाल ने अंग्रजो से लड़ाई में खोया हुआ जमीन का कुछ हिस्सा (बांके, बर्दिया, कैलाली, कंचनपुर) वापस हासिल किया।
प्रथम राणा प्रधानमन्त्री जंगबहादुर राणा | |
जन्म | १८७४ बोर्लाङ्ग, गोरखा जिला |
---|---|
मृत्यु | १९३३ पत्थरघट्टा, रौतहट |
जीवन संगी | महारानी हिरण्यगर्भा रानी गजेन्द्रलक्ष्मी बस्न्यात पुतली महारानी मुदस्सत मुसम्मत (गंगा रानी) |
संबंधी | भीमसेन थापा (नाना के भाइ) माथवरसिंह थापा (मामा) बलभद्र कुंवर (चाचा) रणजीत पांडे (माता के नाना) |
संतान | जगतजङ्ग राणा, जीतजङ्ग राणा, पद्मजङ्ग राणा, रणवीरजङ्ग राणा, ललितजङ्ग राणा |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दु |
जंगबहादुर राणा के जन्म क्षत्रिय कुंवर भारदार परिवार के काजी बालनरसिंह कुँवर और थापा वंशके गणेश कुमारी के पुत्र के रूपमें हुआ । वे नेपाल के प्रसिद्ध मुख्तियार (प्रधानमंत्री) भीमसेन थापा के सहोदर भाइ काजी नैनसिंह थापा के भ्रातृपौत्र थे। उनकी नानी रणकुमारी पांडे नेपालके प्रसिद्ध भारदार पाँडे वंश के काजी रणजीत पांडे के पुत्री हैं । ये अपने पूर्वजों की अपेक्षा स्थायी शासन की स्थापना करने में सफल रहे।