![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e4/Madhya_Pradesh_districts_location_map_big.svg/langhi-640px-Madhya_Pradesh_districts_location_map_big.svg.png&w=640&q=50)
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश, भारत में शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
छिंदवाडा़ भारत के मध्य प्रदेश प्रांत में स्थित एक प्रमुख शहर है। छिंदवाड़ा नगर, दक्षिण-मध्य मध्य प्रदेश राज्य, मध्य भारत, कुलबेहरा की धारा बोदरी के तट पर स्थित है। यह 671 मीटर की ऊँचाई पर सतपुड़ा के खुले पठार पर स्थित है और उपजाऊ कृषि भूमि से घिरा है, जिसमें बीच-बीच में आम के बाग़ हैं और इसके पश्चिमोत्तर में कम ऊँचाई वाले ऊबड़ खाबड़ पहाड़ तथा दक्षिण में नागपुर के मैदानों की ओर ढलान है। पठार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में चौराई गेहुँ के उपजाऊ मैदान हैं। नागपुर का मैदान कपास और ज्वार की खेती का समृद्ध इलाका है और इस समूचे क्षेत्र का सबसे संपन्न और सर्वाधिक आबादी वाला हिस्सा है। वैनगंगा, पेंच और कन्हान नदियाँ इस क्षेत्र को अपवाहित करती हैं। यहाँ की मिट्टी बजरीयुक्त और जल्दी सूखने वाली है। अपेक्षाकृत कम बारिश के बावजूद यहाँ का मौसम विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्द्धक और खुशनुमा है। इस नगर का नामकरण 'छिंद', यानी खजूर जैसे दिखने वाले वृक्ष के नाम पर हुआ है।
छिंदवाड़ा कॉर्न सिटी | |
---|---|
नगर | |
निर्देशांक: 22.07°N 78.93°E / 22.07; 78.93 | |
देश | ![]() |
राज्य | मध्य प्रदेश |
जिला | छिंदवाड़ा |
शासन | |
• सभा | छिंदवाड़ा नगर निगम |
• विधायक | कमलनाथ (कांग्रेस) |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 110 किमी2 (40 वर्गमील) |
ऊँचाई | 675 मी (2,215 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,60,575 |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | हिंदी और अंग्रेजी |
• क्षेत्रीय | हिंदी , गोंडी और मराठी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिन | 480001,480002,480003 |
दूरभाष कोड | 07162 |
वाहन पंजीकरण | MP-28 |
लिंगानुपात | .966 ♂/♀ |
वेबसाइट | chhindwara |
शहर के हृदय स्थल में सैकड़ों वर्ष पुराना भव्य मंदिर भी स्थित है, जहाँ कि रामलीला प्रसिद्ध है, स्थान छोटी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है