![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/E8115-Chu-Valley.jpg/640px-E8115-Chu-Valley.jpg&w=640&q=50)
चुय नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
चुय नदी (किरगिज़: Чүй, काज़ाख़: Шу, अंग्रेज़ी: Chuy) उत्तरी किरगिज़स्तान और दक्षिणी काज़ाख़स्तान में बहने वाली १,०६७ किमी (६६३ मील) लम्बी एक नदी है। यह किरगिज़स्तान की सबसे लम्बी नदियों में से एक है। किरगिज़स्तान के उत्तरतम प्रांत, चुय ओब्लास्त, का नाम इसी नदी पर रखा गया है। किरगिज़स्तान की राजधानी बिश्केक इसी नदी की एक उपनदी के किनारे बसी हुई है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/E8115-Chu-Valley.jpg/640px-E8115-Chu-Valley.jpg)