भौतिकी में चुम्बकत्व वह प्रक्रिया है, जिसमें एक वस्तु दूसरी वस्तु पर आकर्षण या प्रतिकर्षण बल लगाती है। जो वस्तुएँ यह गुण प्रदर्शित करती हैं, उन्हें चुम्बक कहते हैं। निकल, लोहा, कोबाल्ट एवं उनके मिश्रण आदि सरलता से पहचाने जाने योग्य चुम्बकीय गुण रखते हैं। ज्ञातव्य है कि सब वस्तुएं न्यूनाधिक मात्रा में चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति से प्रभावित होती हैं।
सामान्य तथ्य विद्युतचुम्बकत्व, विद्युत्स्थैतिकी ...
बंद करें
चुम्बकत्व अन्य रूपों में भी प्रकट होता है, जैसे विद्युतचुम्बकीय तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति।
1.टिकॉनाल(Ticonal) - कोबाल्ट, निकल, ऐलुमिनियम इत्यादि का मिश्र धातु हैं।
2.अल्निको(Alnico) - इसमें निकल, ऐलुमिनियम, कोबाल्ट, कॉपर तथा कुछ मात्रा मे लौह धातु को मिलाया जाता हैं।
3.फेराइड चुंबक- यह चुंबक फेरिक ऑक्साइड तथा बेरियम ऑक्साइड के बने होते हैं।
-ये चुंबक अधिक शक्तिशाली तथा वजन मे हल्के होते हैं।4. कोबाल्ट स्टील (cobalt steel) -इसका निर्माण कोबाल्ट, टंगस्टन, कार्बन के मिश्रण से होता हैं। और यह स्थायी चुंबक बनाने के लिए महत्व पूर्ण हैं।