![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c4/India_Arunachal_Pradesh_location_map.svg/langhi-640px-India_Arunachal_Pradesh_location_map.svg.png&w=640&q=50)
चुमी ग्यात्से जलप्रपात
जलप्रपात / From Wikipedia, the free encyclopedia
चुमी ग्यात्से जलप्रपात, जिसे पवित्र जलप्रपात कहा जाता है, भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला में 108 झरनों का संग्रह है।[1] 108 पवित्र जलप्रपात जो पहाड़ों के बीच से निकलते हैं, गुरु पद्मसम्भव के आशीर्वाद का प्रतीक हैं।[2] चुमी ग्यात्से जलप्रपात लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के चीनी नियंत्रित हिस्से से सिर्फ 250 मीटर की दूरी पर है।[3] चुमी ग्यात्से जलप्रपात बुम ला दर्रे के पूर्व में यांग्त्से [सी] नामक क्षेत्र में है, जहां तसोना चू नदी तिब्बत से भारत के तवांग जिले में बहती है।[4]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/bc/Yangtse-Tawang-map.jpg/640px-Yangtse-Tawang-map.jpg)
सामान्य तथ्य चुमी ग्यात्से जलप्रपात, अवस्थिति ...
चुमी ग्यात्से जलप्रपात | |
---|---|
अवस्थिति | तवांग जिला, अरुणाचल प्रदेश, भारत |
निर्देशांक | 27°46′34″N 91°58′58″E |
प्रकार | curtain |
कुल ऊँचाई | 100 m |
प्रपात संख्या | 2 |
बंद करें