![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/11/Qin_empire_210_BCE.png/640px-Qin_empire_210_BCE.png&w=640&q=50)
चिन राजवंश
From Wikipedia, the free encyclopedia
छिन राजवंश (चीनी: 秦朝, छिन छाउ) प्राचीन चीन का एक राजवंश था जिसने चीन में २२१ ईसापूर्व से २०७ ईसा पूर्व तक शासन किया। छिन वंश शान्शी प्रांत से उभर कर निकला और इसका नाम भी उसी प्रांत का परिवर्तित रूप है। जब चिन ने चीन पर क़ब्ज़ा करना शुरू किया तब चीन में झोऊ राजवंश का केवल नाम मात्र का नियंत्रण था और झगड़ते राज्यों का काल चल रहा था। छिन राजवंश उन्ही झगड़ते राज्यों में से एक, चिन राज्य (秦国, चिन गुओ), से आया था। सबसे पहले चिन ने कमज़ोर झोऊ राजवंश को समाप्त किया और फिर बाक़ी के छह राज्यों को नष्ट कर के चीन का एकीकरण किया।[1] शक्तिशाली होने के बावजूद छिन राजवंश बहुत कम काल तक सत्ता में रहा और उसके बाद चीन में हान राजवंश का उदय हुआ।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/11/Qin_empire_210_BCE.png/320px-Qin_empire_210_BCE.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/27/Qinshihuang.jpg/640px-Qinshihuang.jpg)