![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/31/Chiaki_Mukai.jpg/640px-Chiaki_Mukai.jpg&w=640&q=50)
चिआकी मुकाई
जापानी डॉक्टर, और जक्स़ा की अंतरिक्ष यात्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
चिआकी मुकाई एक जापानी डॉक्टर, और जक्स़ा की अंतरिक्ष यात्री है। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली जापानी महिला थी जिन्होंने दो अंतरिक्ष उड़ानें भरी थीं। उनकी दोनों उड़ने अंतरिक्ष शटल मिशन थी। उनकी पहली उड़ान १९९४ जुलाई में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया पर एसटीएस -65 स्पैकेलाब मिशन की थी। उनकी दूसरी अंतरिक्ष उड़ान १९९८ में अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी पर एसटीएस -95 की थी। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल २३ दिन बिताए हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/31/Chiaki_Mukai.jpg/640px-Chiaki_Mukai.jpg)
उनका जन्म ६ मई १९५२ को तेटबायशी, गुनमा, जापान में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा १९७१ में टोक्यों के कीओ गर्ल्स सीनियर हाई स्कूल से प्राप्त की।[1] उन्होंने चिकित्सा में अपनी डॉक्टरेट प्राप्त की कैओ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिनस से १९७७ में, फिजियोलॉजी में डॉक्टरेट, केओ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से १९८८ में और वह बोर्ड कार्डियोवास्कुलर सर्जन के रूप में प्रमाणित जापान सर्जिकल सोसायटी से १९८९ में हुई।[2]