चंद्रकांता (उपन्यास)
From Wikipedia, the free encyclopedia
चंद्रकान्ता हिन्दी के शुरुआती उपन्यासों में है जिसके लेखक देवकीनन्दन खत्री हैं। सबसे पहले इसका प्रकाशन सन 1888 में हुआ था। यह लेखक का पहला उपन्यास था। यह उपन्यास अत्यधिक लोकप्रिय हुआ था और तब इसे पढ़ने के लिये बहुत लोगों ने देवनागरी/हिन्दी भाषा सीखी थी। यह तिलिस्म और ऐयारी पर आधारित है और इसका नाम नायिका के नाम पर रखा गया है।[1]
सामान्य तथ्य चंद्रकांता, लेखक ...
चंद्रकांता | |
---|---|
![]() | |
लेखक | देवकीनन्दन खत्री |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
प्रकार | फंतासी उपन्यास |
प्रकाशक | लहरी बुक डिपो, वाराणसी, भारत |
प्रकाशन तिथि | १८८८ |
बंद करें
इसने नीरजा गुलेरी के इसी नाम के मेगा बजट टीवी धारावाहिक को प्रेरित किया[2] (हालाँकि पटकथा में उपन्यास से कई अंतर थे) जो भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में से एक बन गया।[3]