ग्रीन बुक (फ़िल्म)
From Wikipedia, the free encyclopedia
ग्रीन बुक, 2018 की एक अमेरिकी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पीटर फैरेल्ली ने किया है। 1962 के परिदृश्य में, यह फिल्म अफ्रीकी-अमेरिकी शास्त्रीय और जैज पियानोवादक डॉन शिर्ले (महेरशला अली) और इतालवी-अमेरिकी बाउंसर टोनी वेलेलॉन्गा (विगो मोर्टेंसन), जिसने शिर्ले के ड्राइवर और अंगरक्षक के रूप में सेवा की, द्वारा दक्षिण के दौरे की सच्ची कहानी से प्रेरित है।
ग्रीन बुक | |
---|---|
![]() सिनेमाघर में प्रदर्शित पोस्टर। | |
निर्देशक | पीटर फैरेल्ली |
लेखक |
|
निर्माता |
|
अभिनेता |
|
छायाकार | सीन पोर्टर |
संपादक | पैट्रिक जे. डॉन वीटो |
संगीतकार | क्रिस बोवर्स |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | यूनिवर्सल पिक्चर्स[1] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
11 सितंबर, 2018 टिफ 16 नवंबर, 2018, संयुक्त राज्य |
लम्बाई |
130 मिनट्स[3] |
देश | संयुक्त राज्य |
भाषा | अंग्रेजी |
लागत | $23 मिलियन[4] |
कुल कारोबार | $144.4 मिलियन[5] |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/The_Negro_Motorist_Green_Book.jpg/640px-The_Negro_Motorist_Green_Book.jpg)
ग्रीन बुक ने 2018 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू पुरस्कार जीता, और इसे अमेरिकी फिल्म संस्थान द्वारा वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना गया। अन्य प्रशंसाओं में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार जीता, साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (अली) के लिये भी पुरस्कार जीता, इसके साथ ही इसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मोर्टेंसन) और सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए भी नामांकित किया गया। फिल्म ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड फॉर बेस्ट थिएट्रिकल मोशन पिक्चर और गोल्डन मोलेब अवार्ड फॉर बेस्ट मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी पुरस्कार भी जीता।[6][7]