गैलियम
From Wikipedia, the free encyclopedia
गैलिअम एक रासायनिक तत्व है। यह प्रकृति में शुद्ध रूप में नहीं मिलता लेकिन इसके यौगिक बॉक्साइट और जस्ते के खनिजों में अल्प-मात्रा में पाये जाते हैं। अपने शुद्ध रूप में यह एक मुलायम और चमकीली धातु है जिसका पिघलाव तापमान केवल २९.७६ °सेंटिग्रेड है, यानि यह अक्सर साधारण तापमान में पिघल जाता है। इसकी खोज सन् १८७५ में हुई थी और तब से इसका प्रयोग ऐसी मिश्र धातुओं को बनाने के लिये किया जाता है जो कम तापमान पर पिघल जाएँ। इसका इस्तेमाल अर्धचालकों (सेमिकन्डक्टरों) में भी होता है।[1][2]
गैलियम / Gallium रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | Ga |
परमाणु संख्या: | 31 |
रासायनिक शृंखला: | संक्रमणोपरांत धातु |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Gallium (अंग्रेज़ी) |