![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4d/1891_Scotland_Languages.jpg/640px-1891_Scotland_Languages.jpg&w=640&q=50)
स्कॉटिश गैलिक
स्कॉटलैंड की गोईडेलिक केल्टिक भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
कृपया भ्रमित न हों और इसे स्कॉट भाषा से भिन्न समझें।
स्कॉटिश गैलिक, जिसे कभी कभी गैलिक Gàidhlig भी कहा जाता है ([ˈkaːlikʲ] ( सुनें)), एक सेल्टिक भाषा है जिसका प्रारंभ स्कॉटलैंड में हुआ। सेल्टिक भाषा की शाखा गोएडलिक भाषाओं में से एक गैलिक का उद्भव आयरिश भाषा की ही तरह मध्य आयरिश से हुआ।
सामान्य तथ्य स्कॉटिश गैलिक, उच्चारण ...
स्कॉटिश गैलिक | ||||
---|---|---|---|---|
Gàidhlig | ||||
उच्चारण | [ˈkaːlikʲ] | |||
बोलने का स्थान | यूनाइटेड किंगडम | |||
तिथि / काल | 2011 | |||
क्षेत्र | स्कॉटलैंड; केप ब्रेटन द्वीप, नोवा स्कॉटिया कनाडा में | |||
मातृभाषी वक्ता | 57,000 स्कॉटलैंड में | |||
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
| |||
लिपि | स्कॉटिश गैलिक वर्णमाला | |||
मान्य अल्पसंख्यक भाषा |
यूनाइटेड किंगडम (स्कॉटलैंड) कनाडा | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-1 | gd | |||
आइएसओ 639-2 | gla | |||
आइएसओ 639-3 | gla | |||
भाषावेधशाला | 50-AAA | |||
चित्र:File:1891 Scotland Languages.jpg 1891 के स्कॉटलैंड में अंग्रेजी व गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
चित्र:File:ScotlandGaelic2001.gif 2001 के स्कॉटलैंड में गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
| ||||
![]() 1891 के स्कॉटलैंड में अंग्रेजी व गैलिक वक्ताओं की स्थिति। | ||||
![]() 2001 के स्कॉटलैंड में गैलिक वक्ताओं की स्थिति। |
बंद करें
यूनाइटेड किंगडम के २०११ की जनगणना के अनुसार कुल ५७,३७५ स्कॉटिस लोग (१.१%) उस वक्त तक स्कॉटिश गैलिक भाषा बोल सकते थे। जनगणना के नतीजों के अनुसार २००१ के बाद से गैलिक भाषा बोलने वालों की संख्या में १२७५ वक्ताओं की कमी आई है। ८७०५६ लोगों ने गैलिक से संबंधित किसी भी तरह का ज्ञान होने की बात कही जो कि २००१ के ९३२८२ के आंकणों से ६२२६ कम है।[1] इस कमी के बावजूद इस भाषा को बचाने का कार्य जारी है और २० वर्ष से कम आयु के गैलिक बोलने वाले वक्ताओं की संख्या में बढोत्तरी हुई है।[2]