Loading AI tools
भारतीय फ़िल्म निर्माता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गुलशन कुमार (5 मई 1956 - 12 अगस्त 1997)[2] टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक[3] और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे। टी-सिरीज अब उनके पुत्र भूषण कुमार द्वारा संचालित है।[4] उनकी पुत्री तुलसी कुमार एक पार्श्वगायिका हैं।[5]
गुलशन कुमार | |
---|---|
जन्म |
गुलशन कुमार दुआ 5 मई 1956 नई दिल्ली, भारत |
मौत |
12 अगस्त 1997 41) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत | (उम्र
मौत की वजह | हत्या, शरीर के ऊपरी भाग और सिर पर गोली मारकर[1] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | देशबंधु कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय |
पेशा | व्यवसायी, फ़िल्म निर्माता |
कार्यकाल | 1972–97 (निधन तक) |
बच्चे | 3, भूषण कुमार और तुलसी कुमार को मिलाकर |
संबंधी | कृष्ण कुमार (भाई) |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
वेबसाइट http://www.tseries.com/ |
गुलशन दुआ का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। वो दिल्ली के दरियागंज बाजार में फलरस विक्रेता चन्द्रभान के पुत्र थे। उन्होंने वहाँ से ही अपना प्रारम्भिक कार्य आरम्भ किया। बाद में उन्होंने अपना कारोबार बदल लिया जब उनके परिवार ने रिकॉर्ड और सस्ते ऑडियो कैसेट बेचने की दुकान का अधिग्रहण किया। यह उनके विशाल संगीत साम्राज्य बनाने की शुरुआत थी।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.