गुलमर्ग
From Wikipedia, the free encyclopedia
गुलमर्ग (Gulmarg) भारत के जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) का एक हिल स्टेशन है। इसका मूल नाम गौरीमर्ग (Gaurimarg) हुआ करता था, जिसे 16वीं शताब्दी में युसुफ शाह चक ने बदलकर गुलमर्ग कर दिया।[1][2][3] इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान बारामूला ज़िले में स्थित है। यहाँ के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊँचाई पर बसे गुलमर्ग में सर्दी के मौसम के दौरान यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।[4][5][6][7]
सामान्य तथ्य गुलमर्ग Gulmargگلمرگगौरीमर्ग, देश ...
गुलमर्ग Gulmarg گلمرگ गौरीमर्ग | |
---|---|
गुलमर्ग में घर, गुलमर्ग वन्य अभयारण्य, गुलमर्ग गोंडोला | |
निर्देशांक: 34.05°N 74.38°E / 34.05; 74.38 | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | बारामूला ज़िला |
ऊँचाई | 2650 मी (8,690 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,965 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 193403 |
बंद करें